रिटायरमेंट पर जूतों की माला ! यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को कर्मचारियों ने पहनाई जूतों की माला

Edited By meena, Updated: 02 Dec, 2021 10:33 AM

a garland of shoes worn by the staff to the deputy registrar of the university

रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह को रिटायरमेंट के समय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जूते की माला पहना दी। रिटायरमेंट पार्टी के समय यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियन के...

रीवा(सुभाष मिश्रा): रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह को रिटायरमेंट के समय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जूते की माला पहना दी। रिटायरमेंट पार्टी के समय यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार से बदसलूकी के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि डिप्टी रजिस्ट्रार ने जवाब में धन्यवाद, थैंक्यू कहा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर को डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। APS यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के बीआर माथुर सभाकक्ष में था, लेकिन कर्मचारी यूनियनों ने समारोह का बहिष्कार किया था। विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार कुलपति कक्ष में गए, तभी वहां कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और जूते की माला पहनाने की कोशिश की। डिप्टी रजिस्ट्रार धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने जूते की माला गेट के पीछे छिपाकर रखी थी। जूतों की माला पहनाने की कोशिश के बाद यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल और संगठन के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। सभी पदाधिकारियों ने लाल सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।
PunjabKesari
लाल सिंह पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप
सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार 20 साल तक APS यूनिवर्सिटी में सेवा पर रहे हैं। उन पर शु​रुआत से ही कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगते आए हैं। यही वजह है कि उनकी विदाई समारोह में कर्मचारी संगठन शामिल नहीं हुए। इस मामले में कुलपति और डिप्टी रजिस्ट्रार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!