भरभरा कर गिरी जेल की दीवार, 21 कैदी घायल, 2 के मलबे में दबने की आंशका

Edited By meena, Updated: 31 Jul, 2021 10:55 AM

bhind jail wall collapsed

भिंड की पुरानी जिला जेल की दीवार अत्यधिक बारिश के बाद के अचानक से भरभरा कर गिर गई। हादसे में 21 कैदी घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे ग्वालियर रैफर किया गया है। जेल में विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे और विचाराधीन करीब 255 कैदी बंद...

भिंड(योगेंद्र भदौरिया): भिंड की पुरानी जिला जेल की दीवार अत्यधिक बारिश के बाद के अचानक से भरभरा कर गिर गई। हादसे में 21 कैदी घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे ग्वालियर रैफर किया गया है। जेल में विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे और विचाराधीन करीब 255 कैदी बंद थे। बताया जा रहा है कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी बंद थे।

PunjabKesari

दरअसल शनिवार की अल सुबह पांच बजकर दस मिनट पर जब कैदी फ्रेश होने के लिए उठे तभी अचानक से जेल की दीवार भरभरा कर गिर गई गनीमत यह थी कि कुछ कैदी दीवार गिरने से पहले ही बाहर निकल आए थे। इसी दौरान बाहर निकले हुए कैदियों पर दीवार के छत का मलबा गिर गया लिहाजा कुल 21 कैदी घायल हो गए हैं जिनमें से एक कैदी उदय सिंह भदौरिया को नाजुक हालत में ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है जबकि शेष बंदियों को जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

कलेक्टर सतीश कुमार एस तथा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और जेलर ओ पी पांडेय ने बताया है कि बंदियों को सकुशल बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाने का बचाव कार्य जारी है। हालांकि जिला जेल की गिरी दीवार और छत का मलबा अभी भी ढेर के रूप में पड़ा हुआ है जिसमें एक या दो कैदी के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान जेलर ने बंदियों की गणना का क्रम शुरू कर दिया है जिससे यह अंदाजा स्पष्ट किया जा सके के कितने कैदी कुल जेल में बंद हैं और कितने घायल हुए हैं। इधर हादसे की सूचना के बाद बंदियों के परिजन आनन-फानन में जिला जेल पहुंचे जहां से घायल कैदियों को जिला अस्पताल भेजे जाने के उपरांत परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया हालांकि प्रशासन द्वारा परिजनों को समझाईश देते हुए संबंधित कैदी से मिलाने का आश्वासन दे दिया है।

PunjabKesari

जिला अस्पताल में भी बंदियों के परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं जिन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। यहां बता दें कि शासन द्वारा वर्ष 2008 से ही जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर रातनुपुरा में नई जेल का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2020 में नई जेल का निर्माण पूरा होने के बावजूद बंदियों को नवीन बंदीगृह में शिफ्ट नहीं कराया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि नई जेल के अंदर 500 कैदियों की क्षमता है बावजूद इसके नई जेल का शुभारंभ नहीं किया जा रहा है हालांकि मौके पर पंहुचे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सभी कैदियों को नई जेल में शिफ्ट करने के मौखिक आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!