पूर्व मंत्री और BJP MLA के बयान से हलचल, बोले- सारे नियम,कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे,संवैधानिक व्यवस्था में ब्राह्मणों को पीछे धकेला जा रहा

Edited By Desh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 09:21 PM

bjp mla says all rules and laws are being made against brahmins

मध्य प्रदेश में ऐसा लगता है कि राजनीति और बयानबाजी ब्राह्मणों की ओर घूम गई है। अधिकारियों से लेकर नेता सभी ब्राह्मण वर्ग को लेकर अलग-अलग बयान देते नजर आ रहे हैं।

(सागर): मध्य प्रदेश में ऐसा लगता है कि राजनीति और बयानबाजी ब्राह्मणों की ओर घूम गई है। अधिकारियों से लेकर नेता सभी ब्राह्मण वर्ग को लेकर अलग-अलग बयान देते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी के सीनियर नेता गोपाल भार्गव के बड़े बयान से सनसनी

अब प्रदेश बीजेपी के सीनियर और तेज तर्रार  नेताओं में शामिल गोपाल भार्गव ने यह कहकर सनसनी मचा दी है  कि सारे नियम और कानून ब्राह्मणों के खिलाफ ही बन रहे हैं।भार्गव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में ब्राह्मणों को पीछे धकेला जा रहा हैं।

दरअसल सागर में ब्राह्मण समाज मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को कौटिल्य सम्मान से सम्मान देकर नवाजा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव थे।

हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नही हैं,इसलिए सुनी नहीं जाती

इस मौके पर भार्गव ने ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज सारे समाज और वर्ग एक हैं और संगठित हैं,इसलिए उनकी सुनी जाती है लेकिन  हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नही हैं। भार्गव ने कहा इसलिए संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं।

गोपाल भार्गव ने की धर्म बचाने के लिए ब्राह्मणों से एक होने की अपील

इस मौके पर विधायक गोपाल भार्गव ने एक बड़ी अपील की है। भार्गव ने कहा कि सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं। क्योंकि ब्राह्मण पुरातन काल से ही धर्म के प्रदर्शक रहे हैं  तो लोग सनातन धर्म पर ही हमला करने लगे हैं। लेकिन अब समय आ गया है हमें धर्म बचाने के लिए एक होना ही पड़ेगा।

गौर करने वाली बात है कि  मध्यप्रदेश में ब्राह्मणों पर लगातार  टिप्पणियां सामने आ रही हैं।  सबसे पहले आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों को लेकर  विवादित बोला था। वहीं दूसरी ओर रिटायर्ड आईएएस नियाज खान ने ब्राह्मणों को लिए आरक्षण का मांग की है। इसके अलावा पूर्व आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने भी ब्राह्मणों के हक के लिए मोर्चा खोला है। अब गोपाल भार्गव ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि सारे कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं।

आपको बता दें कि  ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन रविवार को रविंद्र भवन में हुआ था जिसकी अध्यक्षता एसकेवीएन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने की।  तिवारी ने कहा कि ये विवाह स्मारिका और सम्मान समारोह सरकार और उनके नुमाइदों को जागरूक करने के लिए आयोजित होते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!