पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

Edited By meena, Updated: 16 Jan, 2021 05:21 PM

case filed against several congressmen including jeetu patwari

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसियों पर मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं पर यह कार्रवाई इंदौर के तेजाजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किसान बिल, बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर हुए चक्का जाम प्रदर्शन करने...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसियों पर मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं पर यह कार्रवाई इंदौर के तेजाजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किसान बिल, बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर हुए चक्का जाम प्रदर्शन करने पर की गई। इसमें पूर्व मंत्री सहित चालीस से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तेजाजी नगर पुलिस ने तीन धाराओं में केस दर्ज किया है।

PunjabKesari

दरसअल, पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस की लाख समझाइश के बाद भी चक्काजाम किया गया था। वही पुलिस ने जीतू पटवारी, सदाशिव यादव, दौलत पटेल, अंतर सिंह दरबार सहित अन्य 40  कांग्रेसियों पर 341, 188, 147 का मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

एएसपी शशिकांत कनकने का कहना है कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी , ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, सहित करीब चालीस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया था जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!