Narrotam Mishra की हुंकार! “द्वंद्व कहाँ तक पाला जाए, युद्ध कहाँ तक टाला जाए” तू भी है परशुराम का वंशज, फेंक जहाँ तक भाला जाए

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Sep, 2026 03:55 PM

narottam mishra warned those who badmouth brahmins

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और BJP नेता नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ी हुंकार भरी है। नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मणों को कोसने वाले और ब्राह्मण समाज पर सवाल उठाने वालों को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल  शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में अपने...

(देश शर्मा ): मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और BJP नेता नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ी हुंकार भरी है। नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मणों को कोसने वाले और ब्राह्मण समाज पर सवाल उठाने वालों को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल  शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा  कि “ब्राह्मणों ने किसी का शोषण नहीं किया है क्योंकि जब चारों युगों में ब्राह्मणों ने राज ही नहीं किया है तो शोषण कैसे किया है। मिश्रा ने कहा कि  हमको कोसने वालों का दानव जाग गया है और कुछ भी बोल रहे हैं लेकिन याद रखना कि हमारी खामोशी को कायरता मत समझ लेना। हम परशुराम के वंशज हैं।

PunjabKesari

इसलिए हमारी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने अलग-अलग कालखंडों के शासकों का जिक्र करते हुए कहा कि जब ब्राह्मणों ने राज ही नहीं किया तो उन पर शोषण का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।

मिश्रा ने चार कालों का उदाहरण देते हुए कहा कि सतयुग में क्षत्रियों का राज था, त्रेता युग मे यादवों का राज था,फिर मौर्य आए , बौद्ध आए फिर मुगल आए  और पिछले 70 -75 सालों से संविधान का राज है, जब ब्राह्मणों ने राज ही नहीं किया किया तो शोषण कैसे किया..ये बात समझ नहीं आता है।  इसलिए हमको कोसने वालों का दावन जाग गया है लेकिन हमको संयम बनाकर रखना होगा लेकिन हमारी खामोशी को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम "वसुधैव कुटुंबकम्" वाले सिद्धांत पर चलने वाले हैं लेकिन एक कहावत है  “द्वंद्व कहाँ तक पाला जाए,  युद्ध कहाँ तक टाला जाए” तू भी है परशुराम का वंशज, फेंक जहाँ तक भाला जाए।

नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने की अपील भी की और ब्राह्मण समाज को कोसने वालों को संभल जाने की समझाइस दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!