राम मंदिर निर्माण के लिए CM शिवराज ने सौंपा 1 लाख का चेक, कहा- मानव जीवन सफल हो गया

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2021 11:45 AM

cm shivraj handed over check of 1 lakh for construction of ram temple

आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है। ऐसा लग रहा है, जैसे मानव जीवन सफल हो गया। भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य...

भोपालः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से पूरे देश में हो  गई। मध्य प्रदेश में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान की शुरुआत 1 लाख का चेक सौंप कर की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह राशि सौंपी।

PunjabKesari

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में सहयोग राशि दान कर विश्व हिंदू परिषद के देशपांडे एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ अभियान का शुभारंभ किया। आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है। ऐसा लग रहा है, जैसे मानव जीवन सफल हो गया। भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और श्री राम भारत की पहचान हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है और इसमें गिलहरी की तरह अपना योगदान देने का हमें भी सौभाग्य मिला है।

PunjabKesari

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देशभर में करीब 5 लाख 50 हजार गावों से राम मंदिर निर्माण के लिए घन जुटाएंगे। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसके तहत करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल मध्य भारत में अब तक 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जुटा ली गई है। धनसंग्रह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं। इन पर भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी। जबकि 20000 रुपए तक का सहयोग नगद और इससे अधिक राशि चेक के जरिए ली जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!