कच्चातिवु को लेकर दिग्विजय सिंह का सवाल, क्या उस द्वीप पर कोई रहता है?

Edited By meena, Updated: 11 Apr, 2024 12:14 PM

digvijay singh s question to pm modi does anyone live on that island

लोकसभा चुनाव के सियासी रण में तमिलानाडु के पास श्रीलंका के कब्जे वाले कच्चातिवू द्वीप को लेकर कांग्रेस भाजपा में सियासी घमासान लगातार जारी है...

भोपाल: लोकसभा चुनाव के सियासी रण में तमिलानाडु के पास श्रीलंका के कब्जे वाले कच्चातिवू द्वीप को लेकर कांग्रेस भाजपा में सियासी घमासान लगातार जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर टिप्पणी करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी के कच्चातिवु के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने पूछा कि क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है? दरअसल, हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लिया। वेल्लोर में अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस और तमिलनाडु में सहयोगी सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने तमिलनाडु के लोगों को अंधेरे में रखा है। उन्होंने निर्दयतापूर्वक कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया और हमारे मछुआरों के साथ अन्याय किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार भारतीय मछुआरों को रिहा करवा रही है और उनकी घर वापसी करा रही है। द्रमुक और कांग्रेस सिर्फ मछुआरों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की गुनहगार हैं। डीएमके नहीं चाहती कि तमिलनाडु आगे बढ़े और विकास को अपनाए। द्रमुक एक 'परिवार-आधारित कंपनी' बन गई है।

वहीं दिग्विजय सिंह ने तमिलनाडु में दिए पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "क्या उस द्वीप पर कोई रहता है? मैं पूछना चाहता हूं..."  बता दें कि दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव के लिए राजगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!