दो बच्चों के पिता को 14 साल की बच्ची से हो गया प्यार, रिस्पांस नहीं मिला तो दी दर्दनाक सजा

Edited By meena, Updated: 18 Apr, 2022 06:25 PM

father of two children fell in love with 14 year old girl

सागर की खुरई के खिमलासा में एक तरफा प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने 14 वर्षीय लड़की को मारी गोली। खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल लड़की को गंभीर हालत में रेफर किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है जबकि आरोपी की मौत के मामले...

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर की खुरई के खिमलासा में एक तरफा प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने 14 वर्षीय लड़की को मारी गोली। खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल लड़की को गंभीर हालत में रेफर किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है जबकि आरोपी की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। आरोपी द्वारा लड़की और उसके भाई के अपहरण के बाद घटना को अंजाम देने की बात कही है।

PunjabKesari

खुरई के खिमलासा में एक तरफा प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने 14 वर्षीय लड़की को गोली मार दी। इसके बाद उसने स्वयं को भी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल लड़की के छोटे भाई ने बताया कि वह और उसकी दीदी पलक घर के बाहर बैठे थे रामजी यादव आया और कट्टा दिखाकर बाइक पर जबरन दोनों को खेत में ले गया। वहां उसने पलक से मारपीट भी की। जब वह कट्टे में गोली डालने लगा तो पलक भागने लगी। लेकिन उसने उसे पीठ में गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने आप को भी गोली मार ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

घायल लड़की की दादी ने बताया कि दरअसल आरोपी रामजी यादव उसके बेटे अर्थात घायल लड़की के पिता का दोस्त था। पलक की एक बुआ से राखी भी बंधवाता था। जिसके कारण पहले से ही उसका आना जाना था। कुछ माह पहले उसके बेटे की मौत हो गई। तभी से रामजी यादव पलक पर बुरी नियत रखने लगा था। होली के समय रामजी यादव ने पलक को लेकर पूरे परिवार से मारपीट की थी। उस समय भी रिपोर्ट की थी। लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा और अब इस घटना को अंजाम दे दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!