भारत जोड़ो यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, बुलेट के बाद साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2022 12:56 PM

in the bharat jodo yatra two youths raised slogans of modi modi

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में 6वां दिन है। सोमवार को राहुल गांधी ने बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू की। इस दौरान सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के

इंदौर(सचिन बहरानी): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में 6वां दिन है। सोमवार को राहुल गांधी ने बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू की। इस दौरान सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। युवकों की नारेबाजी सुनकर राहुल गांधी रुक गए और कहा कि उन्हें बुलाओ। लेकिन तभी दोनों युवक वहां से रफ्फू चक्कर हो गए।

PunjabKesari

भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने सांवेर रोड पर साइकिल चलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत मध्य प्रदेश के कई बड़े नेतागण राहुल गांधी के साथ साथ भागे। राहुल गांधी ने जो साइकिल चलाई वो साइकिल राइडर अमोल वाधवानी की है। अमोल ने शहर की सड़कों पर साइकिलिंग करके भारत का नक्शा बनाया। वे जब राहुल गांधी से मिले तो उनके इंदौर के मैप पर बनाए गए भारत के नक्शे में यात्रा का रूट हाईलाइट किया। राहुल ने इस नक्शे पर ऑटोग्राफ भी दिया और बादाम भी खाए।

PunjabKesari

इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में शायर डॉक्टर राहत इंदौरी के पुत्र शायर सतलज राहत भी शामिल हुए। उन्होंने अपने पिता की दो किताबें राहुल गांधी की भेंट की। शायर सतलज राहत भी राहुल गांधी के बहुत बड़े फैन है। वे अरविंदो अस्पताल के पहले भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ पैदल चले।

PunjabKesari

भारत जोड़ो यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा पहुंची। यात्रा वैष्णव कॉलेज के सामने रुकी है। यहां भारत जोड़ो के यात्री दोपहर का खाना खाएंगे। यात्रा यहां साढ़े तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!