Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Jan, 2026 08:18 PM

भारत के आर्थिक भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न India–EU Trade Deal को देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम बताया है।
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): भारत के आर्थिक भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न India–EU Trade Deal को देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘Mother of All Deals’ के रूप में चर्चित यह समझौता भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रभावशाली आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा। यह डील भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि भारत के करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए अवसर खोलने वाला युगांतरकारी कदम है। इससे देश की आर्थिक विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि #IndiaEUTradeDeal विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत नींव रखता है और आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक सहयोग के साथ आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। यह समझौता भारत को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, दूरदर्शी नीति निर्माण और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।