किसान का कमाल : 3 बीघा जमीन में की 45 लाख की फसल की पैदावार

Edited By Prashar, Updated: 29 Jun, 2018 05:14 PM

kesar farming in madhya pradesh

बेशक मध्यप्रदेश में किसानों की माली हालत दयनीय है और सरकारों से फसल के सही दाम मिलने की मांगे लगातार की जा रही है। लेकिन, शिवपुरी जिला के छोटे से गांव अगरा के किसान ने वो कारनामा किया है जिससे उसके चर्चे हर जुबान पर हैं।

शिवपुरी : बेशक मध्यप्रदेश में किसानों की माली हालत दयनीय है और सरकारों से फसल के सही दाम मिलने की मांगे लगातार की जा रही है। लेकिन, शिवपुरी जिला के छोटे से गांव अगरा के किसान ने वो कारनामा किया है जिससे उसके चर्चे हर जुबान पर हैं।

PunjabKesari

दरअसल यहां एक किसान ने आम खेती से हटकर कुछ खास करते हुए तीन बीघा जमीन से 70 किलो केसर का उत्पादन किया है। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में बाजार में एक किलो केसर की कीमत लगभग 65 हजार रुपए है। इस कीमत से 70 किलो केसर की कीमत 45 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है।

ग्रेजुएट किसान ने किया कमाल
किसान का नाम सुरेश आदिवासी है। सुरेश ने कोलारस विधानसभा के छोटे से गांव अगरा में रह कर खेती करते हुए ये कमाल कर दिखाया है। सुरेश ने मतस्य पालन से ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद उन्होंने कुछ न करते हुए खेती करना फायदेमद समझा, जिसके बलबूते पर आज वे खास किसान होते हुए चर्चा का विषय बन गए हैं। गांव में रहकर खेती को फायदे का धंधा बनाने वाले सुरेश आज बहुत खुश है। इतना ही नहीं वे अन्य किसानों को खेती की इस तकनीक को अपनाने की सलाह भी देते हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!