दमोह को छोड़कर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन, बड़ा सवाल क्या जहां चुनाव हैं वहां कोरोना की एंट्री बैन है?

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2021 03:46 PM

lockdown in entire state except damoh

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से हाल बेहाल हो रहे हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मध्य प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। जो शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू होगा। इस दौरान सबकुछ बंद रहेगा।...

मध्य प्रदेश डेस्क: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से हाल बेहाल हो रहे हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मध्य प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। जो शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू होगा। इस दौरान सबकुछ बंद रहेगा। लेकिन दमोह जिला एक ऐसा शहर है जहां इस आदेश के लिए छूट दी गई है। शहर में लॉकडाउन होगा या नहीं वहां इसका फैसला जिला निर्वाचन अधिकारी लेंगे। इससे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या दमोहवालों को कोरोना का खतरा नहीं है? 

PunjabKesari

दरअसल, दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना तय हुआ है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए दोनों बड़े राजनीतिक दल अपना जोर लगा रहे हैं। लेकिन इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 4324 केस मिले हैं। 27 मरीजों की मौत हुई है। 6 महीने में यह एक दिन में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक्टिव केस भी 28 हजार के पार पहुंए गए हैं।

PunjabKesari

हालात ये है कि अस्पतालों में दवाइयां, ऑक्सीजन और बेड की कमी से मरीज इधर उधर भटक रहे हैं। ऐसे में कोरोना पर थोड़ा काबू पाने के लिए सरकार ने प्रदेश भर में दो दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं प्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन दमोह में लॉकडाउन संबंधी फैसला जिला निर्वाचन अधिकारियों पर छोड़ा गया है। बड़े अचंभे की बात है।

PunjabKesari

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सुबह अपने निवास पर हाई लेबल बैठक बुलाई थी। जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जोहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश में बेकाबू हो रहे कोरोना की समीक्षा की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!