Live: लोकसभा चुनाव 2019: MP में BJP की प्रचंड जीत, 25 सीटों पर बढ़त

Edited By suman, Updated: 23 May, 2019 07:38 PM

loksabha election 2019 result live

एमपी की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा में ही आगे है।भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें साढ़े 3 लाख से ज्यादा वोटों से...

भोपाल: एमपी की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा में ही आगे है। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें साढ़े 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।  मध्यप्रदेश में महज छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों से उत्साह से भरी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में देश भर में फैली‘मोदी लहर'के चलते प्रदेश में बड़ा झटका लगा है।

  • छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और इसी संसदीय सीट से उनके बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने 38000 वोटों से जीत हासिल कर ली है। 
  • बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में लगातार 8वीं बार भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।  इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के रामू टेकाम से था। 
  • लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर बीजेपी के शंकर लालवानी ने जीत हासिल की है। शंकर लालवानी के सामने कांग्रेस के पंकज सिंघवी मैदान में थे।  लालवानी की जीत पर इंदौर शहर भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, वे आतिशबाजी कर अपनी खुशी जता रहे हैं। 
  • रुझानों के बाद पहला नतीजा घोषित, खरगोन सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 2 लाख 7 हजार वोटों से जीत गए हैं। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
  • खरगोन संसदीय सीट पर भाजपा के गजेंद्र पटेल का कांग्रेस के गोविंद मुजाल्दा से मुकाबला था।
  • प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
  • भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा का मौन व्रत खत्म, जय श्रीराम के नारे लगाए, दिखाया विक्ट्री साइन
  • सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रत्न सिंह की हार्ट अटैक से मौत। चुनावी नतीजों को देखकर आया अटैक। 

 

29 लोकसभा सीटों पर इतनी बढ़त..

गुना- भाजपा प्रत्याशी के पी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया को करारा शिकस्त दी है।

खऱगोन- बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 2 लाख 7 हजार वोटों से जीत गए हैं।

भोपाल-एमपी की सबसे हाई प्रोफाइल सीट भोपाल में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 3.50 लाख मतों से हराया। 

दमोह -दमोह से भाजपा के प्रहलाद पटेल कांग्रेस के प्रताप सिंह से करीब दो लाख मतों से आगे हैं। 

खजुराहो- भाजपा के प्रत्याशी बीडी शर्मा ने जीत हासिल कर ली है। 

मंदसौर- मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन करीब सवा दो लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से पीछे हैं।

रतलाम-  कांग्रेस के कद्दावर नेता और रतलाम संसदीय सीट से मौजूदा सांसद कांतिलाल भूरिया चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के जीएस डामोर ने भूरिया को एक लाख से भी ज्यादा के अंतर से हराया। 

मुरैना - भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामनिवास रावत से 47 हजार मतों से आगे। 

देवास-भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपनिया से 135721 वोटों से आगे। 

धार- भाजपा के प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को 1,56,029 मतों के अंतर से हराया। 

टीकमगढ़- भाजपा के वीरेंद्र खटीक कांग्रेस की किरण अहिरवार से 90522 वोट से आगे चल रहे हैं। 

बैतूल-बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में लगातार 8वीं बार भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।  

इंदौर- इंदौर सीट पर बीजेपी के शंकर लालवानी ने जीत हासिल की है।

ग्वालियर-  भाजपा के विवेक नारायण शेजवलकर कांग्रेस के अशोक सिंह से 20652 वोटों से आगे

छिंदवाड़ा- कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने जीत हासिल कर ली है

सागर-सागर भाजपा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह 1 लाख 65 हजार 651 मतों से आगे। 

जबलपुर- जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह करीब साढ़े चार लाख मतों से आगे चल रहे है। उनकी जीत तय हो चुकी है सिर्फ औपचारिकता ही बाकी रह गई है।  

 बालाघाट- भाजपा के ढाल सिंह बिसेन, देवास से महेंद्र सोलंकी और राजगढ़ से रोडमल नागर भी लगातार आगे चल रहे हैं।

 भिंड- भाजपा की संध्या राय कांग्रेस के देवाशीष जरारिया से करीब नौ हजार वोटों से आगे।

राजगढ़-  भाजपा के रोडमल नागर लगातार दूसरी बार चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को करीब चार लाख से अधिक मतों से हराया है।

 मंडला- मंडला से पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी कांग्रेस के कमल मरावी से 69 हजार मतों से आगे हैं। 

खंडवा-भाजपा के नन्दकुमार सिंह चौहान कांग्रेस के अरूण यादव से 272754 मतों से आगे।

उज्जैन- भाजपा के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 3,65,637 मतों के अंतर से हराया। 

होशंगाबाद- भाजपा के उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान से 313441 मतों से आगे।

सीधी- भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 159595 मतों से आगे।

 शहडोल- भाजपा की हिमाद्री सिंह कांग्रेस की प्रमिला सिंह से 198219 वोटों से आगे।

सतना-भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह, सीधी में भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक और खजुराहो में भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा भी अपने नजदीकी कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं

रीवा- भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 58333 वोटों से आगे

मुरैना- भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के रामनिवास रावत से करीब 1600 वोटों से आगे। 

जबलपुर-  भाजपा के राकेश सिंह कांग्रेस के विवेक तन्खा से करीब 34000 वोटों से आगे। 

विदिशा- भाजपा के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 5,03,084 मतों के अंतर से हराया।

 

 

पार्टी

रूझान जीत
भाजपा 28  
कांग्रेस 1  
अन्य    

 

कौन कहां से उम्मीदवार-

लोकसभा क्षेत्र भाजपा  कांग्रेस
मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर राम निवास रावत
भिंड संध्या राय देवाशीष जारड़िया
ग्वालियर विवेक शेजवलकर अशोक सिंह
गुना केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह प्रभांशु सिंह ठाकुर
टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार खटीक किरण अहिरवार
दमोह प्रहलाद पटेल प्रताप सिंह लोधी 
खजुराहो बीडी शर्मा कविता सिंह
सतना गणेश सिंह राजा राम त्रिपाठी
रीवा जनार्दन मिश्रा सिद्धार्थ तिवारी
सीधी रीति पाठक अजय सिंह राहुल
शहडोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह
जबलपुर राकेश सिंह विवेक तन्खा
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते कमल मारावी
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन मधु भगत
छिंदवाड़ा नतन शाह नकुल नाथ
होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह शैलेंद्र दीवान
विदिशा रमाकांत भार्गव शैलेंद्र पटेल
भोपाल प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह
राजगढ़ रोडमल नागर मोना सुस्तानी 
देवास महेंद्र सोलंकी प्रह्लाद टिपानिया
उज्जैन अनिल फिरोजिया बाबूलाल मालवीय
मंदसौर सुधीर गुप्ता मीनाक्षी नटराजन
रतलाम जीएस डामोर कांति लाल भूरिया
धार छतर सिंह दरबार दिनेश गिरवाल
खरगोन गजेंद्र पटेल डॉ. गोविंद मुजालदा
इंदौर शंकर ललवानी पंकज संघवी
खंडवा  नंदकुमार सिंह चौहान अरुण यादव 
बैतूल दुर्गादास  रामू टेकाम


 

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 27 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस ने महज 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना तो कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव जीते थे। अब कमलनाथ मुख्यमंत्री बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Punjab Kesari, Bhopal, Loksabha Election 2019, BJP, Congress, Voting

प्रदेश में सभी 29 सीटों पर मतगणना के कुल 4 हजार 732 राउंड होंगे। जिसके हिसाब से प्रत्येक विधानसभा में औसतन 20 राउंड होंगे। सबसे ज्यादा इंदौर-5 विधानसभा क्षेत्र में 29 राउंड में काउंटिंग होगी। इसी तरह भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर 28 राउंड में मतगणना होगी। वहीं भोपाल की हुजुर, नरेला में और इंदौर-1 में 27 चरणों में काउंटिंग की जाएगी। सबसे कम कटनी जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों मुड़वारा और विजयराघवगढ़ में 14 चरणों में वोटों की काउंटिंग की जाएगी।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!