पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने पति की हत्या कर स्कूल ग्राउंड में दफनाया शव, नमक डालकर छिपाया राज, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 Feb, 2026 03:34 PM

lover kills woman s husband buries body in school ground

अवैध संबंधों के चलते हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी सोहेब खान ने महिला के पति प्रिंस वाल्मीकि की बेरहमी से हत्या कर शव को देवरी स्थित सनसाइन स्कूल के ग्राउंड में दफना दिया। शव के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

सागर: अवैध संबंधों के चलते हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी सोहेब खान ने महिला के पति प्रिंस वाल्मीकि की बेरहमी से हत्या कर शव को देवरी स्थित सनसाइन स्कूल के ग्राउंड में दफना दिया। शव के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंस वाल्मीकि 20 अगस्त 2025 से लापता था। उसी दिन उसकी पत्नी तुलसी ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। हैरानी की बात यह रही कि पति के लापता होने के बाद भी तुलसी गुजरात चली गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तुलसी के सोहेब खान के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण सोहेब ने प्रिंस की हत्या की साजिश रची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त को वह और प्रिंस पूरे दिन साथ थे। दोनों ने शराब पी और फिर बाइक से स्कूल परिसर पहुंचे। वहां सोहेब ने पत्थर से प्रिंस के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को स्कूल ग्राउंड में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। अगले दिन आरोपी ने शव के ऊपर नमक डाला और कचरे से ढंक दिया, ताकि बदबू न फैले और किसी को शक न हो। इसके बाद वह कई दिनों तक घटनास्थल की निगरानी करता रहा। जब उसे भरोसा हो गया कि मामला दब गया है, तो वह गुजरात के सूरत चला गया और मृतक की पत्नी तुलसी के साथ रहने लगा। करीब एक माह पहले दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सोहेब वापस लौट आया। इसी दौरान नरसिंहपुर में उसका ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया और वह अस्पताल में भर्ती था।

पुलिस को जब उसकी तलाश की जानकारी लगी, तो आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर स्कूल ग्राउंड से शव के अवशेष बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!