Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2020 02:24 PM
मध्य प्रदेश में रीवा जिले में ईओडब्लयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। इसमें हाई स्कूल के ग्रेड-3 शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के घर छापेमारी की गई। शिक्षक की शानो शौकत और शाही जिंदगी देखकर रेड डालने पहुंचे अधिकारियों की आंखे फटी की फटी रह गई...
रीवा: मध्य प्रदेश में रीवा जिले में ईओडब्लयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। इसमें हाई स्कूल के ग्रेड-3 शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के घर छापेमारी की गई। शिक्षक की शानो शौकत और शाही जिंदगी देखकर रेड डालने पहुंचे अधिकारियों की आंखे फटी की फटी रह गई। शुक्रवार सुबह हुई छापेमारी की कार्रवाई देर रात चलती रही जिसमें शिक्षक के पास से करीब 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।
जांच में पता चला है कि शिक्षक आलीशान घर, 3 ट्रैक्टर. 2 जेसीबी मशीन तथा 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ साथ एक निजी स्कूल का मालिक है। इसके अलावा तकरीबन 22 स्थानों पर करोड़ों की जमीन भी खरीदी हुई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्लयू को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। इसके अलावा उसके खिलाफ शाहपुर थाना में मारपीट के भी कई मामले दर्ज हैं।