Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Dec, 2023 05:00 PM

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अब मोहन यादव होंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अब मोहन यादव होंगे। आपको बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का नाम तय किया गया है।
मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ के. लक्ष्मण ,राष्ट्रीय सचिव भाजपा आशा लाकड़ा की मौजूदगी में बैठक हुई है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।