Edited By meena, Updated: 20 Jun, 2022 12:24 PM
ग्वालियर में कुछ मनचलों ने 12वीं की छात्रा के फोटो को एडिट कर न्यूड बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर दिया। 17 साल की छात्रा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।
ग्वालियर: ग्वालियर में कुछ मनचलों ने 12वीं की छात्रा के फोटो को एडिट कर न्यूड बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर दिया। 17 साल की छात्रा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इन्ही फोटो के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की और कई सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर दिया। छात्रा के परिजनों ने एसएसपी अमित सांघी से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा भिंड जिले की रहने वाली है। उसने12वीं 93% मार्क्स के साथ पास की है। अगली पढ़ाई के लिए परिजनों ने उसे गांव से ग्वालियर भेज दिया। यहां कुछ युवकों से उसकी पहचान हुई। सभी ने मिलकर गांव के कॉन्टैक्ट्स का एक व्हट्स ग्रुप बनाया। इसमें छात्रा भी एड थी लेकिन उसने कुछ समय बाद यह ग्रुप लेफ्ट कर दिया इससे युवक नाराज हो गए। 15 जून को उसका बर्थडे था। उसने अपने ताऊ के बेटे के साथ केक काटा। बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए। युवकों ने इन फोटोज को एडिट कर न्यूड कर दिया और फिर से छात्रा को ग्रुप में एड किया और फोटो ग्रुप में डाल दिए। जैसे ही यह फोटो गांव के ग्रुप में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि एडिट फोटो शेयर होने के बाद गांव के कुछ युवक परिवार और लड़की की बदनामी कर रहे हैं। शक है कि फोटो एडिट कर शेयर करने वाला पकड़े गए युवकों में से कोई एक या इनका साथी हो सकता है। लेकिन समस्या यह है कि कोई भी ग्रुप का सदस्य फोटो शेयर करने वाले युवक के बारे में नहीं बता रहे, जबकि इस ग्रुप के सभी सदस्य एडमिन हैं।