शर्मनाक: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी दौरान महिला का बनाया आपत्तिजनक वीडियो

Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2020 06:31 PM

offensive video of woman made during delivery in government hospital

राजधानी भोपाल में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां फंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हुए एक नर्स ने प्रसूता के प्राइवेट पार्ट का वीडियो बनाया। हालांकि नर्स ने इस आरोप को नकारते हुए वीडियो...

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी भोपाल में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां फंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हुए एक नर्स ने प्रसूता के प्राइवेट पार्ट का वीडियो बनाया। हालांकि नर्स ने इस आरोप को नकारते हुए वीडियो बनाने की बात से मना किया है। पीड़ित महिला ने खजूरी थाने में नर्स के खिलाफ शिकायत लिखाई है। वहीं महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढ़ील बरत रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को प्रसूता डिलीवरी के लिए फंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी। जहां महिला का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान नर्स उसके प्राईवेट पार्ट का वीडियो बनाने लगी। महिला ने इसका विरोध भी किया लेकिन वह नहीं मानी। इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से वीडियो बनाने का इनकार कर दिया। महिला की डिलीवरी के वक्त कोई डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद नहीं था। सरकारी हॉस्पिटल में बिना डॉक्टर के सिस्टर द्वारा डिलीवरी कराना एक बड़ी लापरवाही है।

PunjabKesari

फंदा क्षेत्र के रहवासियों ने सरकारी हॉस्पिटल गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले को एक हफ्ते का समय होने को है लेकिन खजूरी पुलिस थाना की ढीली कारगुजारी के चलते अभी तक कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई है। मामले को लेकर महिला कलेक्टर के पास भी शिकायत लेकर गई और पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!