ग्वालियर के दुखद हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

Edited By meena, Updated: 18 Oct, 2026 01:29 PM

pm modi expresses grief over the tragic accident in gwalior

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है...

ग्वालियर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा' मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों के मारे जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सातउं गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। सात घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!