Edited By meena, Updated: 14 Apr, 2021 03:07 PM
मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी को एक शादी शुदा महिला से अवैध संबंध भारी पड़ गए। महिला के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर पुलिसकर्मी की अच्छे से खातिरदारी की। महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मी की थाने में शिकायत भी की लेकिन महिला के पति का...
भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी को एक शादी शुदा महिला से अवैध संबंध भारी पड़ गए। महिला के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर पुलिसकर्मी की अच्छे से खातिरदारी की। महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मी की थाने में शिकायत भी की लेकिन महिला के पति का आरोप है कि अभी तक पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
दरअसल, राजधानी भोपाल के छोला थाना में एक पुलिसकर्मी के एक महिला से अवैध संबंध थे। कुछ दिनों तो मिलने मिलाने का सिलसिला चोरी छिपे चलता रहा लेकिन महिला के परिजनों और पति को उसपर शक हो गया। उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने और सबक सिखाने की सोची। अवैध संबंधों के चस्के के चलते पुलिसकर्मी फिर से महिला से मिलने पहुंच गया। वहीं महिला के रिश्तेदारों और पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों का वीडियो भी बना लिया। फिर क्या था सबसे पहले तो पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई की। फिर थाने में उसकी शिकायत भी की। पति की धुनाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।