रंगपंचमी पर बाबा महाकाल के दरबार में टेसू के फूलों का उड़ा गुलाल, कोरोना में भी नहीं टूटी वर्षों पुरानी परंपरा
Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2021 12:01 PM

रंगों के त्योहार रंगपंचमी पर बाबा महाकाल के दरबार पर खूब रौनक लगी। सुबह सवेरे भस्म आरती के दौरान टेसू के फूल से बने रंग से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। हालांकि कोरोना के कारण इस बार भी भक्तों की एंट्री पर रोक लगी थी मंदिर के पंडे पुजारियों ने...
उज्जैन: रंगों के त्योहार रंगपंचमी पर बाबा महाकाल के दरबार पर खूब रौनक लगी। सुबह सवेरे भस्म आरती के दौरान टेसू के फूल से बने रंग से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। हालांकि कोरोना के कारण इस बार भी भक्तों की एंट्री पर रोक लगी थी मंदिर के पंडे पुजारियों ने महाकाल के साथ खूब गुलाल उड़ाया। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को टेसू के फूलों को गर्म करके केसर मिलाकर जो गुलाल बना उसे लोटे से रंग चढ़ाया। मंदिर का गर्भगृह का नजारा देखते ही बनता था।
कोरोना महामारी के दूसरी लहर की वजह से बाबा महाकाल के मंदिर के गर्भगृह पर भक्तों का जाने पर प्रतिबंध है इसलिए रंगपंचमी व होली पर भक्तों का इतनी तांता नहीं लगा। वहीं मंदिर के पुजारी संजय का कहना है कि रंगपंचमी मनाने की पंरपरा वर्षों पुरानी है। इसलिए इस साल भी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए केवल पंडे पुजारियों ने अपने अराध्य के साथ गुलाल खेला। तड़के से ही पूजन के साथ शुरुआत करके भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक किया गया। मन्त्रोच्चार के बाद भस्म अर्पित की गई। साथ ही टेसू के फूल से बने गुलाल से बाबा महाकाल के साथ होली खेली गई।
Related Story

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे घर, रास्ते में बिछ गई लाशें, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में...

Traffic Jam का झंझट खत्म! जल्द आसमान में उड़ेंगी 'फ्लाइंग टैक्सी', अब उड़कर पहुंच जाएंगे ऑफिस

CM रेखा गुप्ता ने चार दिवसीय पुष्प उत्सव का किया उद्घाटन, फूलों की खुशबू से महका सेंट्रल पार्क

रामनगरी में गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, भगवान राम के दरबार में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

पुरानी दिल्ली में बदलेगी गलियों की सूरत, खत्म होगा तारों का जाल: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की 159...

किसी और का हुआ Ex-Boyfriend, पर मां अब भी पुरानी वाली पर फिदा! भेजा स्पेशल गिफ्ट, कहा- वेडिंग में...

MP में टैक्स फ्री हुई 'शतक: संघ के 100 साल,' CM मोहन बोले- राष्ट्रसेवा की परंपरा को सशक्त रूप में...

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस दिग्गज अभिनेता का 81 वर्ष की आयु में निधन

बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल में कोलकाता कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Noida के 10+ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची खलबली