सुहागरात पर पत्नी की सच्चाई जान पति के उड़े होश, आधी रात को ही ससुर को लगाया फोन

Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2021 03:37 PM

shivpuri cheated on a young man in the name of marriage

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बड़ी धूमधाम से शादी हुई और फिर विदाई लेकिन सुहागरात पर कुछ ऐसा हुआ कि पति के होश उड़ गए। दरअसल, सुहागरात के दिन रात 12 बजे ही पति को पता चला कि जिस लड़की से...

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बड़ी धूमधाम से शादी हुई और फिर विदाई लेकिन सुहागरात पर कुछ ऐसा हुआ कि पति के होश उड़ गए। दरअसल, सुहागरात के दिन रात 12 बजे ही पति को पता चला कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई है वह एक किन्नर है। फिर क्या था युवक हक्का बक्का रह गया और आधी रात को ही उसने अपने ससुर को फोन लगा दिया। इसके साथ ही युवक ने एससी कार्यालय शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। 

PunjabKesari

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का यह मामला शिवपुरी के भावखेड़ी गांव का है। जहां 23 वर्षीय पंखी जाटल की शादी काल्पनिक नाम पूजा से हुई थी। लेकिन सुहागरात को पंखी जाटल को पता चला कि उसकी पत्नी में महिला जैसे कोई गुण नहीं है वह एक किन्नर है। इस पर पंखी ने सारे मामले की जानकारी अपने परिजनों और ससुराल वालों को दी। पंखी जाटव ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दर्ज करने के दौरान बताया कि शादी के अगले ही दिन वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया और महिला डॉक्टरों से उसकी जांच कराई। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि पूजा में महिला नहीं बल्कि एक किन्नर है।

इसके बाद पंखी गुस्से से लाल हो गया और अपने ससुराल वालों और पत्नी पूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है और अपनी पत्नी को वापस माइके भेज दिया। इस पर उसके ससुराल वालों ने पूजा को साथ रखने के लिए पंखी पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं पंखी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर उसके हाथ पैर तोड़ने की धमकी भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

सुहागरात पर हुआ खुलासा
पंखी जाटव ने बताया कि 16 जून 2019 को उसकी पूजा के साथ शादी हुई। वह बहुत खुश था लेकिन सुहागरात के समय उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। उसी समय अपने साथ हुए इस धोखे के बारे में ससुर को फोन लगाया। वहीं अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टरी जांच के बाद तो यह पक्का हो गया कि पूजा एक किन्नर है।
पूजा ने भी पंखी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
माइके जाने के बाद पूजा ने भी अपने पति पंखी के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने लिखा कि उसका पति शादी के बाद उसे साथ नहीं रख रहा। इतना ही पूजा पति से भरण पोषण की भी मांग की। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद पंखी ने एसपी कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई है। 
अभी तक नहीं हुआ कोई फैसला
पंखी ने पत्नी के खिलाफ पांच-छह महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन मेडिकल प्रमाण पत्र न होने व मनीषा के पर लगाए आरोप सिद्द करने के लिए पंखी के पास कोई सबूत नहीं है इसलिए अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील राजपूत की सलाह पर पंखी अब पूजा से तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय जाने की तैयारी में है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!