आई फ्लू के बाद बच्ची की आंख से निकलने लगे पत्थर, जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान

Edited By meena, Updated: 25 Aug, 2023 06:43 PM

stones started coming out of the girl s eye after eye flu

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 15 साल की बच्ची की आंखों से पत्थर निकल रहे हैं

अनूपपुर (दुर्गा शुक्ला):  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 15 साल की बच्ची की आंखों से पत्थर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को आई फ्लू हुआ था उसका इलाज किया लेकिन अब उसकी आंखों में से पत्थर (पत्थर जैसा ठोस पदार्थ) निकल रहा है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इसे जादू टोने से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं डॉक्टर भी इस अनोखे मामले को लेकर हैरान हैं।

PunjabKesari

घटना निमहा गांव की है। परिजनों के मुताबिक उनकी 15 साल की सरस्वती को आई फ्लू इंफेक्शन हुआ था, उसका इलाज लिया लेकिन उसके बाद से अब उसकी आंख में पत्थर निकल रहा है, उसकी आंख को दबाते ही ये ठोस पदार्थ बाहर निकल रहा है। परिजनों ने आगे बताया कि उन्होंने लोगों के कहने पर इसे जादू टोना समझकर झाड़ फूंक भी करवाई लेकिन मामला बीमारी से जुड़ा था तो झाड़ फूंक का कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सरस्वती को वे अस्पताल ले गए।

PunjabKesari

नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सरस्वती का चैक अप किया और फिर उसका इलाज शुरू किया, आई स्पेशलिस्ट डॉ जनक का कहना है कि जो पत्थरनुमा पदार्थ परिजन दिखा रहे हैं उसका आंख से कोई संबंध नहीं है। हम बच्ची का इलाज कर रहे हैं, जरूरी टेस्ट करवाये जा रहे हैं । जांच करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। डॉक्टर के मुताबिक ये आंख आने की एलर्जी है,  कभी-कभी कुछ केसों में आंख से निकलने वाला पदार्थ ठोस हो जाता है जिसे लोग पत्थर निकलना मान लेते है, घबराने की कोई बात नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!