घोड़ी पर सवार होकर नाचते हुए दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, शादी के लिए किया आमंत्रित

Edited By meena, Updated: 07 Dec, 2021 12:04 PM

the bride reached the groom s house dancing on a mare

आमतौर पर बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर दूल्हे को दुल्हन के घर बारात ले जाते तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुल्हन खुद घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए दूल्हे के घर पहुंच गई। दुल्हन के साथ उसके परिवार और रिश्तेदार...

रतलाम(समीर खान): आमतौर पर बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर दूल्हे को दुल्हन के घर बारात ले जाते तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुल्हन खुद घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ नाचते हुए दूल्हे के घर पहुंच गई। दुल्हन के साथ उसके परिवार और रिश्तेदार भी थे। जो बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे।

PunjabKesari

रतलाम में यह दुल्हन घोड़ी पर बैठकर दूल्हे के घर जा रही है। यह शादी श्रीमाली ब्राह्मण समाज के व्यास परिवार में हुई। श्रीमाली समाज मे एक अनूठी परम्परा है। दुल्हन शादी के एक दिन पहले दूल्हे के घर घोड़ी पर बैठकर बैंडबाजों के साथ अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ पहुंचती है और दूल्हे को शादी के लिए आमंत्रित करती है और वह घोड़ी जिस पर बैठकर दुल्हन पहुंचती है। उस घोड़ी को दूल्हे के घर ही छोड़ आती है।

PunjabKesari

इसी घोड़ी पर बैठकर दूल्हा दुल्हन से शादी करने के लिए बारात लेकर उसके घर पहुंचता है। रतलाम के श्रीमाली वास निवासी आयुषी जो एमबीए है की शादी है। वह अपने समाज की लुप्त हो रही इस परंपरा को पुनः जीवित करने के उद्देश्य को लेकर सज-धज कर घोड़ी पर बैठी और बैंडबाजो के साथ परिवारजनों को लेकर नाचते हुए दूल्हे के यहां पहुंची।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!