शादी में शामिल होने आई महिला से दूल्हे ने किया दुष्कर्म, शादी के तीसरे दिन पहुंचा जेल

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2021 03:22 PM

the bridegroom raped the woman who came to join the wedding

इंदौर में हैवानियत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही शादी में आई महिला को हवस का शिकार बनाया। अब महिला की शिकायत पर शादी के तीसरे दिन पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया है। मामले में दूल्हे का साथ देने वाली उसकी बहन भी...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में हैवानियत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही शादी में आई महिला को हवस का शिकार बनाया। अब महिला की शिकायत पर शादी के तीसरे दिन पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया है। मामले में दूल्हे का साथ देने वाली उसकी बहन भी गिरफ्तार हुई है। जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। गांव के अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने अपनी बहन की मदद से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। घटना की जानकारी मैंने अपने पति को दी। सोमवार को महिला ने अपने पति साथ सांवेर थाना में दूल्हे और उसकी बहन के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!