भोपाल के केरवा डैम में बहे 3 युवक, एक को बचाया, दूसरे का शव मिला, तीसरा लापता

Edited By Vikas kumar, Updated: 27 Aug, 2019 05:22 PM

3 youths kerwa dam bhopal one rescued dead body another third missing

भोपाल के केरवा डैम में तीन युवको के बह जाने का एक मामला सामने आया है। दरअसल, केरवा डैम के किनारे पिकनिक मनाने गए तीन युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे पानी की तेज धार में बह गए। जिसमें से एक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है और एक का शव मंगलवार को सुबह...

भोपाल: भोपाल के केरवा डैम में तीन युवको के बह जाने का एक मामला सामने आया है। दरअसल, केरवा डैम के किनारे पिकनिक मनाने गए तीन युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे पानी की तेज धार में बह गए। जिसमें से एक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है और एक का शव मंगलवार को सुबह मिला। जबकि एक युवक की रेस्क्यू टीम अभी भी तलाश कर रही है, फिलहाल उसका कोई भी सुराग नहीं मिला पाया है।

PunjabKesari

भोपाल के 12 नंबर बस स्टॉप इलाके में रहने वाले मुकेश कोचले, मुकेश हिरवे और शंकर लाल मंडलोई  सोमवार को केरवा डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। भारी बारिश की वजह से केरवा के गेट खोले गए जिससे पानी का बहाव काफी तेज हो गया था। तीनों दोस्त नहाने के इरादे से पानी में उतरे, जिसमें से मुकेश कोचले को तैरना आता था। तेज बहाव में जब मुकेश बहने लगा तो उसने तैरकर पेड़ की टहनी पकड़ ली और मदद के लिए लोगों को बुलाने लगा। 

PunjabKesari

लोगों ने पुलिस ने सूचना दी। टीम ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने मुकेश कोचले को बचा लिया। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।आज सुबह फिर बचाव और खोज का काम शुरू किया गया। दूसरे युवक की लाश चट्टानों में फंसी मिली। इनके तीसरे साथी का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!