Edited By meena, Updated: 01 Mar, 2022 01:43 PM

छत्तीसगढ़ में 6 और नेताओं को मंत्री का दर्जा मिला है। इसमें निगम मंडलों के अध्यक्ष और सदस्यों को मौका मिला है। इनमें तीन विधायक भी शामिल है। विधायक डॉ प्रीतम राम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हुआ है। विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल और विधायक डॉक्टर केके...
रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में 6 और नेताओं को मंत्री का दर्जा मिला है। इसमें निगम मंडलों के अध्यक्ष और सदस्यों को मौका मिला है। इनमें तीन विधायक भी शामिल है। विधायक डॉ प्रीतम राम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हुआ है। विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल और विधायक डॉक्टर केके ध्रुव को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है। पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ माटी कला के बोर्ड अध्यक्ष बालम चक्रधारी और तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंत्री का यह दर्जा केवल प्रशासनिक शिष्टाचार के लिए होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों में नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया। बता दें कि सरकार के गठन के बाद से अब तक 32 नेताओं को मंत्री का दर्जा मिल चुका है। आखिरी बार सुरेंद्र शर्मा और भानुप्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। मंत्री दर्जे की पहली लिस्ट 2020 में आई थी।