मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला.. MP में 3 लाख युवाओं को रोजगार देने जा रही सरकार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 02 Sep, 2025 03:34 PM

government s big decision 3 lakh youth will get jobs in mp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 2 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 2 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यहां देखिए.. कैबिनेट के बड़े फैसले.. 
 

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 1 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। इसके लिए 3 सितंबर को बड़ा रोड शो होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री और देश-विदेश के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे।  

खेल और पर्यटन पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल उपलब्धियों की सराहना की। विशेष रूप से डल झील में हुए वाटर स्पोर्ट्स और शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र किया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि शहडोल के खिलाड़ियों को विदेश भेजकर फुटबॉल की कोचिंग दी जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हजारों करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं और 20 से अधिक नए निवेश प्रस्ताव आए हैं।

जल जीवन मिशन और विकास योजनाएं
बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। कैबिनेट ने 20,765 करोड़ की लागत से 27,990 एकल गांव जल प्रदाय योजनाओं और 60,786 करोड़ की लागत से 148 समूह जल प्रदाय योजनाओं को मंजूरी दी। अभी तक 15,947 गांवों में योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 12,043 ग्राम योजनाएं प्रस्तावित हैं।

उज्जैन और सड़कों का विकास
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में हरी फाटक पर ROB और 4 लेन ब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी गई। इस पर 371 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले हाईटेक मार्ग के लिए 2,935.15 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग हाइब्रिड एनओटी (NOT) मॉडल पर बनाया जाएगा, जिसमें जिम, अंडरपास और बड़े-छोटे पुल शामिल होंगे। इसके अलावा नर्मदापुरम से टिमरनी तक 72 किलोमीटर सड़क 972.16 करोड़ रुपए की लागत से दो लेन में बनाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!