इंदौर में 14 साल की मासूम ने की आत्महत्या, गेट खोलते ही परिजनों के पैरों तले खिसकी ज़मीन

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Sep, 2025 02:07 PM

a 14 year old innocent girl committed suicide in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा कक्षा 9 की छात्रा थी। सोमवार देर रात करीब 1 बजे वह अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी।

PunjabKesariघटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में पुलिस मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज करेगी और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!