शराब पीने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jun, 2025 05:48 PM

a case of death of a person came to light in chhatarpur

एक युवक की ग्राम निवारी के शराब ठेके पर दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव के एक युवक की ग्राम निवारी के शराब ठेके पर दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक ने मौत से पहले उन्हें फोन लगाकर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाए जाने की बात कही थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय प्रमोद रैकवार बीती रात, अपने दोस्त सुमित, भगवत, रामकिशोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्राम निवारी के शराब ठेके पर शराब पीने गया था।

उसके साथियों के मुताबिक शराब का अधिक सेवन करने के बाद अचानक प्रमोद की तबीयत बिगडऩे लगी और इसी बीच प्रमोद ने अपने पिता श्यामलाल रैकवार से फोन कर कहा कि किसी ने उसे शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया है। परिजन तुरंत प्रमोद के बताए स्थान, छतरपुर के आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचे और उसे घर ले गए। घर पर ठंडे पानी से नहलाने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात प्रमोद की मृत्यु हो गई।

PunjabKesariप्रमोद के पिता श्यामलाल रैकवार का आरोप है कि उनके बेटे को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि पीएम रिपोर्ट से ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!