मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Mar, 2025 12:17 AM

a case of firing on a person came to light in morena

मुरैना में एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला आया सामने

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में  बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले सांगोली गांव की यह घटना है।

पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है। युवक का नाम धर्मेंद्र सिंह तोमर था और युवक ट्रैक्टर चलाकर खेत पर सरसों काटने के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया था। 

ग्रामीण घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सरसों की तूरी के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ था। रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!