गाड़ी पंचर हो गई है...सावधान ! आपके साथ भी हो सकती है ये घटना...

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2024 05:04 PM

a gang that robs vehicles is active in indore

इंदौर के दो थाना क्षेत्र में लोगों की गाड़ी पंचर कर उनका ध्यान भटका कर गाड़ी में से बैग अथवा पैसे चुराने...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के दो थाना क्षेत्र में लोगों की गाड़ी पंचर कर उनका ध्यान भटका कर गाड़ी में से बैग अथवा पैसे चुराने वाली गैंग के सदस्यों का पुलिस द्वारा पोस्टर जारी किया गया है। दरअसल पिछले दिनों सेंट्रल कोतवाली एवं बाणगंगा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा लोगों की गाड़ियां पंचर कर उनका ध्यान भटकते हुए गाड़ी में से बैग पैसे एवं जरूरी सामान चुरा लिए गए थे। इसके बाद कई फरियादी दोनों थाना क्षेत्र में अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे थे। साथ ही साथ फरियादियों द्वारा पुलिस को यह भी जानकारी दी गई कि इस गैंग के लगभग लगभग 5 से 6 सदस्य हैं जो चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

PunjabKesari

इसके बाद फरियादियां द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरियादियों द्वारा प्राप्त हुलिए के आधार पर स्केच तैयार कर आरोपियों के पोस्टर तैयार कर शहर के सभी थाना क्षेत्र में चस्पा करवाए गए हैं। साथ ही साथ आरोपियों की खबर देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!