मछली खाने के बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत ,जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jul, 2025 02:27 PM

a student died after eating fish in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मछली खाने के बाद 14 साल के बच्चे की मौत हो गई

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मछली खाने के बाद 14 साल के बच्चे की मौत हो गई, मुकेश मछली पकड़ने का काम करता था मुकेश पहाड़ गांव का रहने वाला था और 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था शुक्रवार को मुकेश मछली पकड़ कर लाया था और उसने चावल के साथ मछली खाई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगी थी।

तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत उसको ईसानगर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया मुकेश ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

PunjabKesariमुकेश के चचेरे भाई धनीराम का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है की मछली खाने के बाद मुकेश की तबीयत क्यों बिगड़ गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। वहीं ईसानगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!