भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज डामोर ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2019 09:57 AM

angry with bjp damore resigned will contest independent elections

मध्य प्रदेश में झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस दंगल के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में टिकट नहीं मिलने को लेकर बगावत भी शुरू हो गई है...

झाबुआ: मध्य प्रदेश में झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस दंगल के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में टिकट नहीं मिलने को लेकर बगावत भी शुरू हो गई है। पार्टी के आदिवासी जनजाति नेता कल्याण सिंह डामोर ने बगावती तेवर दिखाते हुए सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन फार्म दाखिल कर दिया है।

PunjabKesari
 

गौरतलब है कि कल्याण सिंह डामोर भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन अचानक पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भानु भुरिया को टिकट दे दिया। जिसके चलते कल्याण सिंह डामोर पार्टी से नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि देर रात तक पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी रही लेकिन वह नहीं माने और सोमवार को अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल कर दिया। कल्याण सिंह डामोर के साथ-साथ भाजपा के आदिवासी नेता मेगजी अमलियार ने भी नाराजगी जताते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!