राजनीति में एक और संत की एंट्री, नई पार्टी की घोषणा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 01 Nov, 2018 02:20 PM

another saint s entry in politics announcement of new party

प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में इस बार राजनेताओं से ज्यादा संतगण ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं...

भोपाल: प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में इस बार राजनेताओं से ज्यादा संतगण ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। कम्प्यूटर बाबा के बाद अब एक और संत नेता राजनीति में कूद पड़ा है। 

गुरुशरण महाराज पंडोखर सरकार के नाम से मशहूर हैं उन्होंने मंगलवार को भोपाल में एक नई राजनीतिक पार्टी 'सांझी विरासत पार्टी' का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ये पार्टी मध्य प्रदेश की 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही पंडोखर सरकार ने साफ किया कि वे उन राजनीतिक दलों का समर्थन करेगें जो एक समान सोच रखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि यदि सब चाहेंगे तो वो भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि वो चुनाव किस सीट से लड़ेंगे ये तय नहीं है लेकिन उनकी सेवड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा है। 

बता दें कि दतिया के 'पंडोखर सरकार' धाम के संचालक गुरुशरण महाराज उर्फ पंडोखर सरकार का ग्वालियर-चंबल संभाग में खासा असर है। उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद लेने वालों में आम जनता के साथ-साथ कई बड़े नेता भी उनके दरबार में हाजिरी लगाते देखे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!