Edited By meena, Updated: 07 Sep, 2022 06:51 PM

सीएम भूपेश बघेल ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा हर जगह जहर उगलने का काम कर रहे हैं। पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता...
रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): सीएम भूपेश बघेल ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा हर जगह जहर उगलने का काम कर रहे हैं। पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो।
सीएम ने कहा कि बीजेपी के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा? भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है? यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हेमंत बिस्वा ने तंज कसा था और कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा और एकजुट है। ऐसे में कांग्रेस को कांग्रेस को यह यात्रा पाकिस्तान में निकालनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत का बंटवारा 1947 को हुआ था अब भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं होगा। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत पहले से ही जुड़ा हुआ और एकजुट है।