इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई मजदूर झुलसे, हरदा ब्लास्ट के जख्म हुए हरे
Edited By meena, Updated: 16 Apr, 2024 06:03 PM

इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें कई मजदूर झुलसने की जानकारी है...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें कई मजदूर झुलसने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि कई मजदूर अवैध रूप से रस्सी बम बना रहे थे, इसी दौरान धमाका हुआ और हादसे में कई मजदूर गंभीर घायल हो गए। 4 घायलों को चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया है। वही फायर की टीम भी मौके पर पहुंची है। इंदौर कलेक्टर चोइथराम हॉस्पिटल में घायलों का हाल जानने पहुंचे हैं।
घटना महू के समीप आंबा चंदन गांव की है। यहां अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में आग लगी गई। फैक्ट्री में प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से रस्सी बम बनाया जा रहा था। इंदौर की इस फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसमें कई मजदूर चपेट में आए हैं। हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने फ़ैक्ट्री की अनुमति पहले रद्द कर रखी थी उसके बाद भी बिना अनुमति से मजदूर पटाखे बनाए जा रहे थे। राऊ निवासी शकीर खान की पटाखा बनाने की आम्बा चंदन में है फैक्ट्री है जिसकी 1 अप्रैल को लाइसेंस अवधि समाप्त हो गई थी। अभी तक प्रशासन ने लाइसेंस रिन्यू नहीं किया था।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, महू तहसील में चोरल मार्ग पर आबाचंदन गांव के पास जंगल में एक फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूर घायल हुए हैं। इन मजदूरों का इंदौर के निजी अस्पताल इलाज कराया जा रहा है। पटाखा फैक्ट्री के संचालक शाकिर खान है आग लगने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हरदा फटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद जो जांच हुई थी उसमें इस फैक्ट्री की भी जांच की गई थी। फिलहाल इस पूरे ही मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गांव के पास जंगल में यह पटाखे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी जिसके 12 दूर-दूर स्ट्रक्चर है। आग बुझाने के संसाधन भी मौजूद है जिसमें से एक स्ट्रक्चर में आग लगी जिसमें तीन मजदूर काम कर रहे थे जो आग में झुलसने से घायल हो गए हैं। पटाखा फैक्ट्री से 10 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि आग लगने केक्या कारण है?
Related Story

इंदौर को मिली ‘उड़ान’ की सुपरपावर: CM मोहन यादव ने किया वर्ल्ड क्लास टर्मिनल-1 का लोकार्पण, हवाई...

इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल! MIC सदस्य मनीष मामा ने कर्मचारी को 1500 की रिश्वत लेते रंगे...

इंदौर कार्यकर्ता सम्मेलन ने कांग्रेस में भरा जोश, इतनी भीड़ उमड़ी कि छोटा पड़ा हाल,सड़क पर करना...

MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नाम शामिल

ATM Rule Change: अब हर निकासी पड़ेगी भारी, नए नियम जानना है जरूरी

सोना-चांदी के दामों में अचानक बड़ा बदलाव, जानिए खरीदारी से पहले जरूरी अपडेट

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक साथ खाते में आएंगे ₹4000, जानिए पूरी डिटेल

CM के काफिले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान, जिनको BJP में जाना है चले जाएं...

राज्य में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव जल्द! कई जिलों के SP और कलेक्टर के होंगे ट्रांसफर