टोल पर BJP नेता की दबंगई! कलेक्टर को फोन लगाने की धमकी, VIDEO वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Nov, 2026 01:51 PM

bjp leader throws his weight around at

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित टोल प्लाजा पर बीजेपी नेता संजय नगायच ने दबंगई दिखाई है। जी हां यहां उनका कुछ कर्मचारियों से कथित विवाद हुआ था। इसके बाद कलेक्टर को फोन लगाने की धमकी भी दी गई। करीब 1...

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित टोल प्लाजा पर बीजेपी नेता संजय नगायच ने दबंगई दिखाई है। जी हां यहां उनका कुछ कर्मचारियों से कथित विवाद हुआ था। इसके बाद कलेक्टर को फोन लगाने की धमकी भी दी गई। करीब 1 माह बाद मामले का वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला, रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है। यहां एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और बीजेपी नेता संजय नगायच का कर्मचारियों से कथित विवाद हुआ था। दरअसल, दोनों पक्षों में टोल टैक्स को लेकर बहस शुरू हुई। जोकि देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें संजय नगायच टोल कर्मचारियों को अपनी पदस्थापना का हवाला देते हुए कलेक्टर को फोन लगाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

हालांकि, संजय नगाइच ने अपनी सफाई में टोल कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में अब विवाद के दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!