CM भूपेश बूघेल से मिले भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई
Edited By Devendra Singh, Updated: 08 Jun, 2022 04:22 PM

भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की।
रायपुर (सतेंद्र शर्मा): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) से आज उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह (indian boxer vijender singh) ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।
विजेंदर सिंह ने भूपेश बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए
विजेंदर सिंह, भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं। जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।