इंदौर में फिर चला निगम का पीला पंजा, झांकी मार्ग में आने वाले जर्जर भवन को गिराया

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2024 02:00 PM

bulldozer runs on dilapidated building in indore

इंदौर में जर्जर हो चुके खतरनाक भवनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत नगर निगम के रिमूवल...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में जर्जर हो चुके खतरनाक भवनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत नगर निगम के रिमूवल अमले ने आज शीतला माता इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य बाजार में बने एक जर्जर मकान को निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया।

PunjabKesari

निगम आयुक्त शिवम वर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान शहर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक मशीनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। निगम द्वारा सभी संबंधित मकान मालिकों को पहले से नोटिस जारी किया गया है और इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शीतलामाता बाजार में मौजूद ये जर्जर भवन झांकी मार्ग में था लिहाजा झांकी के दौरान कोई बड़ा हादसा ना हो इसके पहले इस भवन को तोड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!