कैबिनट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Edited By Desh sharma, Updated: 30 Oct, 2025 11:20 PM

cabinet minister kailash vijayvargiya s health deteriorates

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बिगड़ी तबीयत के चलते हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय की आज सुबह तबियत बिगड़ गई।

इंदौर( सचिन बहरानी ): मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बिगड़ी तबीयत के चलते हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय की आज सुबह तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक त्यौहारी सीजन और दिवाली मिलन समारोह के चलते वो  लगातार फिल्ड में रहे, आराम करने का समय नहीं मिला।

आज सुबह जब वो सोकर उठे तो ठीक महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गैस की समस्या बताई जा रही है। जानकारी के मुताबित कैलाश बाम्बे अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर राहुल पराशर की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!