Dharmendra Jha Suicide case: भजन गायक धर्मेंद्र झा की दोनों पत्नियों पर मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 27 Jul, 2024 07:50 PM

case filed against both the wives of bhajan singer dharmendra jha

ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में पता चला है कि भजन गायक अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुश नहीं थे और पत्नियों से प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक रास्ता अपनाया। पुलिस ने सुसाइड वीडियो और जांच के आधार पर उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की पत्नी नेहा ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला। जिसमें भजन गायक ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले नेहा से हुई थी। उसे खुश रखने के लिए उसने सब कुछ किया, लेकिन उसकी प्रताड़ना मुझ पर बढ़ती चली गई।

PunjabKesari

उसकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। वीडियो में उसने पहली पत्नी कोमल सरदाना पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया था। यहां बता दें कि पहली पत्नी ने भजन गायब धर्मेन्द्र पर दुष्कर्म तक का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने वीडियो को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया था। अब उस वीडियो के आधार पर उसकी पत्नी नेहा व पहली पत्नी कोमल पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!