छतरपुर में महिला को गोली मारने का मामला, पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jun, 2025 10:58 AM

case of shooting a woman in chhatarpur 5 accused arrested

दबंगों द्वारा एक महिला को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में गांव के दबंगों द्वारा एक महिला को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गांव के दबंगों ने गांव की ही एक यादव महिला (जो कि विधवा है) को खेती के विवाद को लेकर दबंगई दिखाते हुए गोली मारी थी जहां गोली उसकी कमर के नीचे लगी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसकी गोली निकालकर जान बचा ली थी।

आपको बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में पुराने विवाद के चलते एक महिला पर देसी कट्टे से गोलीबारी की गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विक्रमपुर निवासी जयंती पत्नी स्व. भरत यादव उम्र 35 वर्ष, शुक्रवार की शाम को अपने परिजनों के साथ घर के बाहर खड़ी थीं।

PunjabKesariतभी गांव के रामपाल बुंदेला, मुन्ना बुंदेला, रवि बुंदेला और जंटू बुंदेला ने उनके घर पर पहुंचकर अवैध देसी कट्टे से जयंती पर गोली चला दी। गोली जयंती की जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जयंती को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह हमला हुआ था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!