देसी मुर्गा और ₹1,000 की मांग, इनकार करने पर घर पर फायरिंग

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Oct, 2026 04:26 PM

chhatarpur firing over chicken and 1 000 demand

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चंदला थाना क्षेत्र के छपरा गांव में देसी मुर्गा और एक हजार रुपये की कथित मांग पूरी नहीं होने पर घर पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से गोलियां चलाईं। घटना के दौरान घर के बाहर मौजूद एक युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित राजाराम राजपूत के मुताबिक, गांव के ही अजय राजपूत ने एक दिन पहले उससे देसी मुर्गा और एक हजार रुपये मांगे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे धमकी दी गई। इसके बाद बीती रात विवाद बढ़ गया और आरोपी कथित तौर पर हथियार लेकर राजाराम के घर पहुंच गया।

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। उस समय घर के बाहर मौजूद युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई। मकान की दीवार पर भी गोली या छर्रों के निशान मिलने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही चंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कारतूस का खोखा और छर्रे बरामद किए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

गौरतलब है कि छपरा गांव में पहले भी पुलिस टीम पर पथराव और डायल-112 वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आने की बात कही गई थी। अब फायरिंग की ताजा घटना के बाद गांव में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!