शराबी पड़ोसी की हरकतों से परेशान महिला शिक्षक, SP से लगाई गुहार- ‘मुझे और बेटी को खतरा’

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Sep, 2026 04:33 PM

chhatarpur teacher seeks sp help alleges threats by drunk neighbor

जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की एक महिला शिक्षक बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की एक महिला शिक्षक बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने, अश्लील हरकतें करने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही खुद और अपनी बेटी के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

2018 और 2019 में भी शिकायत करने का दावा

सिंचाई कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-7, राजनगर निवासी महिला शिक्षक आभा खरे ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला प्रभात अवस्थी उर्फ निक्की महाराज कथित तौर पर शराब के नशे में आए दिन उत्पात करता है। महिला का आरोप है कि आरोपी मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है और उसके साथ भी कई बार गाली-गलौज व अश्लील हरकतें कर चुका है। महिला के मुताबिक, वह वर्ष 2018 और 2019 में भी पुलिस से शिकायत कर चुकी हैं।

एफआईआर के बाद भी धमकाने का आरोप

महिला ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को हुई घटना के संबंध में राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने का आरोप है। महिला का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

बेटी के साथ रहती हैं महिला शिक्षक

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी शिक्षिका हैं और घर में अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। आरोपी की कथित हरकतों के कारण उन्हें घर से बाहर निकलने और ड्यूटी पर जाने में भी डर और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें तथा उनकी बेटी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!