महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान घायल लोगों से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश...

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Mar, 2024 02:36 PM

chief minister met the injured people during bhasma aarti in mahakal temple

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की।

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार और हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से बड़ी दुर्घटना का संकट टला है। किंतु यह दुर्घटना दुखद और चिंता का विषय है। मेरे मन में अत्यंत पीड़ा है। घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता है। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो, यह प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के साथ 1 लाख रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

PunjabKesari
 उल्लेखनीय  है की मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर त्वरित रूप से  घटना में हुए घायलों से मिलने पहुंचे थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया गया कि महाकाल मंदिर में आग लगने की दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!