अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2025 06:20 PM

chief minister sai expressed grief over the ahmedabad plane crash

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है...

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। 

‘बोइंग' विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

बता दें कि इस हादसे में विमान में सभी 242 यात्रियों की दुखद मौत हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!