मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Apr, 2025 01:44 PM

cm said mass marriage is an important step towards social reform

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश/ प्रदेश वासियों को परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश/ प्रदेश वासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल महालोक कॉरिडोर की सौगात के बाद से उज्जैन ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किए हैं।उज्जैन को धर्म और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनाया जा रहा है। धर्म ही समाज को एक सूत्र में पिरोता है। सामाजिक मूल्यों के अनुसार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज का अति महत्वपूर्ण भाग है।आज के समय में सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह उद्बोधन दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दिया।  

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से करने से मितव्ययिता आती है और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनावश्यक कर्ज का बोझ नहीं होता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वधू को राशि रूपये 49,000 एवं सामूहिक विवाह आयोजनकर्ता निकाय को प्रति कन्या के मान से राशि रूपये 6000 प्रदान की जाएगी। 

PunjabKesari

सड़कों और सेतु निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थानों को धार्मिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में सड़क,सेतु और आधारभूत संरचनाओं का विकास कर ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कृषि विकास के नए आयाम स्थापित करने सभी संभागों में कृषि मेले आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में इंदौर-उज्जैन संभाग का 3 मई को मंदसौर के सीतामऊ में कृषि मेला आयोजित किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि त्रिकालदर्शी महामृत्युंजय बाबा श्री महाकाल को दंडवत प्रणाम। मोक्षदायिका उज्जयिनी की पावन धरा को अपने आशीर्वाद से सींचने वाली मइया हरिसिद्धी, मां गढ़कालिका, माता चामुंडा और मइया क्षिप्रा को नमन। आज का दिन बड़ा ही शुभ है, आज अक्षय तृतीया है। इस पुण्य अवसर पर आज प्रदेश भर में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक समय था जब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए माता-पिता कर्ज में डूब जाया करते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना एक वरदान साबित हुई है। सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। अक्षय तृतीया को संपन्न हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 70 नवदंपति जो विवाह के बंधन में बंध रहे है,उन सभी जोड़ों को बधाई एवं ढेर सारा आशीर्वाद।

PunjabKesariमहिला सशक्तिकरण का रोल मॉडल अपना एमपी- मुख्यमंत्री डॉ यादव 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश में हो रहे प्रयासों को देश भर में सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश मॉडल को विभिन्न राज्यों ने अपनाया है, कई राज्य हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ज्ञान के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया है, हमारी सरकार उसी के अनुरूप महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक संबल देने एवं नारी सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठा रही है। 

प्रदेश में नारी शक्ति के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह/ निकाह योजना, महिलाओं को चुनाव और नौकरी में आरक्षण, महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, उज्जवला योजना, संबल योजना जैसी अनेकानेक योजनाएं बहनों को मजबूत बना रही हैं। इसी क्रम में स्वसहायता समूहों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं। ये समूह न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, और स्वच्छता जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी कार्य करते हैं। प्रदेश में 5 लाख 3 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्व-सहायता समूहों से 62 लाख 30 हजार से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हैं और सरकार की आजीविका विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। ड्रोन दीदी के रूप में समूह की बहनों को नई पहचान मिली है। बहनों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी नवदंपतियों से चर्चा की और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!