कलेक्टर का अलग अंदाज! खुद फसल नुकसान का जायजा लेने किसान में खेत में घुस गए!

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Sep, 2025 05:41 PM

collector s different style he himself entered the farmer s field to assess the

नीमच में कलेक्टर का एक अलग रुप देखने को मिला है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल कलेक्टर हिमांशु चंद्रा किसानों की फसल का धरातल पर हाल जानने के लिए सीधे खेत पर पहुंच गए। फसल को हुए नुकसान का कलेक्टर ने बड़ी बारीकी से जायजा लिया।

नीमच (मूलचंद खींची): नीमच में कलेक्टर का एक अलग रुप देखने को मिला है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल कलेक्टर हिमांशु चंद्रा किसानों की फसल का धरातल पर हाल जानने के लिए सीधे खेत पर पहुंच गए। फसल को हुए नुकसान का कलेक्टर ने बड़ी बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने अपनी आंखों से खेत में फसल की स्तिथि देखकर सर्वे के आदेश दिए।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा के देवीलाल के खेत पर पहुंचे थे उन्होंने पीला मैजिक रोग और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। फसल सर्वे करके उचित मुआवजे का आश्वासन किसानों को दिया। आपको बता दें कि नीमच जिले में अतिवृष्टि एवं पीला मैजिक रोग से सोयाबीन की फसल चौपट हो गई है, जिसको लेकर मुआवजा देने की मांग उठी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!