राहुल गांधी का पुतला जलाने पर भड़क गए काग्रेस कार्यकर्ता! BJP कार्यकर्ताओं से जमकर घमासान!

Edited By Desh sharma, Updated: 01 Sep, 2025 04:23 PM

congress workers got angry after burning the effigy of rahul gandhi

सीहोर में उस वक्त भारी बवाल हो गया जब कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल राहुल गांधी के पुतले जलाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और  फिर जमकर महाभारत हुआ।

सीहोर (धर्मेंद्र राय):  सीहोर में उस वक्त भारी बवाल हो गया जब कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल राहुल गांधी के पुतले जलाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और  फिर जमकर महाभारत हुआ। मारपीट और गाली गलौच से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों दलों के कार्यकर्ताओ को काबू में किया और कोई अनहोनी नहीं होने दी।

दरअसल ये सारा विवाद राहुल गांधी के बिहार में दिए गए एक बयान के बाद हुआ है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए पूरे शहर को छोडक़र सीधे बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।  भाजपा के इस कदम से तनाव की स्थिति पैदा हो गई और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

PunjabKesari

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने जमा हो गए। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ  नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और पुतला दहन की कोशिश से कांग्रेस कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने भी पलटकर भाजपा के खिलाफ  नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालात इतने बिगड़ गए कि एक दूसरे पर धक्का मुक्की करने लगे।

 

पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विवाद

PunjabKesari

इस स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अलग किया। पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और एक बड़ा विवाद होने से बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इस झड़क के बाद भाजपा के नेता कोतवाली भी पहुंचे

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!